महराजगंज
सिन्दुरियां
मिठौरा विकास खंड के हरिहरपुर व पतरेगवां गांव में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि के नियमित लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है। हम 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाकर एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। विशिष्ट अतिथि अरुणेश शुक्ला ने कहा कि गरीब, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित केंद्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ सभी क्षेत्र में विकास को गति प्रदान कर रही है। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी शफी आलम व अखिलेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान नरेंद्र खरवार, ग्राम प्रधान श्यामानंद, रघुनाथ पटेल, बृजेश, जनार्दन, सचिव विशाल वर्मा, अमरेंद्र पटेल उपस्थित रहे।
——-