बिग बॉस 17: बिग बॉस 17′ का ग्रैंड फिनाले रविवार को खत्म हो गया है और इस सीजन को भी विनर मिल गया है। सलमान खान के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में इस सीजन के विजेता का एलान हो गया है। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने हैं। शो लॉकअप के बाद मुनव्वर ने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। वहीं, अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं।
मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे ने शो में अपनी सिजलिंग परफॉर्मेंस से सभी के होश उड़ा दिए हैं। भाईजान ने भी दोनों की खूब तारीफ की है और दोनों फाइनलिस्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
शो को सलमान खान ने होस्ट किया। इसमें बतौर गेस्ट कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं, सभी कंटेस्टेंट्स बारी-बारी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को एंटरटेन किया।
बॉस 17’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी थे। लेकिन, ट्रॉफी सिर्फ एक को ही मिली है। इसमें टॉप 2 में मुनव्वर और अभिषेक पहुंचे। वहीं, ट्रॉफी मुनव्वर ने जीती।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 17’ के विनर को 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। शुरुआती दिनों में ये राशि एक करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि एक कार भी गिफ्ट दी जाएगी। शो 15 अक्टूबर को ऑनएयर हुआ था, जो करीब चार महीने से ज्यादा चला।