महराजगंज: 23 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आएंगी। इस दौरान वह नवीन मंडी स्थल धनेवा धनेई में सभा को संबोधित करेंगी।
महराजगंज में वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण के आगमन को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल धनेवा–धनेई का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के रूट प्लान, स्टॉल, दर्शक दीर्घा आदि के विषय में संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री 22 फरवरी को जनपद आएंगी और 23 फरवरी को नवीन मंडी स्थल धनेवा धनेई में सभा को संबोधित करेंगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 01 हजार करोड़ रुपए का चेक लाभार्थियों को वितरित करेंगी। जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है और इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को जरूरी निर्देश दिया गया।
