Maharajganj

जिला संयुक्त चिकित्सालय, जनपद- महराजगंज के रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक हुई संपन्न

महराजगंज, 24 जून 2024, जिला संयुक्त चिकित्सालय, जनपद-महराजगंज के रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने रोगी कल्याण समिति के पास मौजूद धनराशि और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। सीएमएस डॉ ए.पी. भार्गव ने अवगत कराया कि समिति के पास शासन से प्राप्त ₹ 05 लाख के अतिरिक्त सामान्य नियोक्ता शुल्क (पर्ची शुल्क) उपलब्ध का अस्पताल में रोगियों हेतु आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं वर्तमान सुविधाओं के रख–रखाव पर खर्च किया जाना है।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि धनराशि को समिति के निर्देशों के अनुरूप ही व्यय किया जाए।  मई माह में जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराए गए कार्यों के बिलों के सत्यापन हेतु जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया। इसके अलावा जिला संयुक्त चिकित्सालय के स्टोर हेतु प्रस्तावित खरीद के औचित्य का सत्यापन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अस्पताल परिसर में झाड़ियों की कटाई एवं सफाई हेतु नगर पालिका महराजगंज को निर्देशित किया।

        जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के पास उपलब्ध धनराशि को रोगियों के हित में पारदर्शी एवं नियमानुसार तरीके से खर्च किया जाए और जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि उनका लाभ रोगियों को प्राप्त हो।

           बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका महराजगंज डॉ पुष्पलता मंगल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डॉ ए.बी. त्रिपाठी, विंध्यवासिनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top