Maharajganj

महराजगंज: पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस अधीक्षक- जनपद महराजगंज जनपद महराजगंज पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो का विवरण-दिनांक 27-06-2024

महराजगंज: पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना परसामलिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

थाना परसामलिक पुलिस ने मु0अ0सं0 110/24 धारा 376 (3),458,506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट व 3 (2)V SC/ST ACT थाना परसामलिक जनपद महराजगंज से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जनपद के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रघुवर सहानी पुत्र जयराम सहानी नि० ग्राम सरावल थाना नवलपरासी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 30 वर्ष को समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है।

अपराध का विवरणः- मु0अ0सं0 110/24 धारा 376(3),458,506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट व 3 (2)V SC/ST ACT थाना परसामलिक जनपद महराजगंज

गिरफ्तारी स्थल व समय
असुरैना बगीचा समय 08.30 बजे

गिरफ्तार वाछित का नाम पता– रघुवर सहानी पुत्र जयराम सहानी नि० ग्राम सरावल थाना नवलपरासी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 30 वर्ष

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण– उ0नि0 अनिल सिंह, हे0का0 नरसिंह सिंह थाना परसामलिक जनपद महराजगंज शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top