Maharajganj

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार शातिर चोर गिरफ्तार।

महराजगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए योजना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार के नेतृत्व में यह सफलता मिली।

थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 74/2026, धारा 112(2) और 317(2) बीएनएस के तहत प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शहजाद मोहम्मद (24 वर्ष), सैदू हसन (30 वर्ष), गफ्फार हुसैन (28 वर्ष) और एजाज (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं, जिनमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जिले शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त योजना बनाकर लोगों को अलग-अलग रंग के पत्थर दिखाकर अलग-अलग भगवान के दर्शन कराने का झांसा देते थे। इसके बाद लोगों को आंख बंद कर 51 कदम चलने को कहते थे और इसी दौरान उनके जेवरात, गहने और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

जांच में सामने आया कि अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पीलीभीत, रामपुर और ललितपुर जनपदों में धोखाधड़ी और चोरी के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी 7 फरवरी 2026 को सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर निचलौल रोड स्थित फायर सर्विस स्टेशन मोड़ के पास से की गई। अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, सफेद धातु की अंगूठी और लॉकेट, पांच मोबाइल फोन, 4531 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

इस सफल कार्रवाई में कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल के कुल 18 पुलिसकर्मी शामिल रहे। महराजगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top