
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने ही पति की जान लेने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव बासपार कोठी टोला पिपरा में रहने वाली सुमित्रा पर आरोप है कि उसने अपने 65 साल के पति रामपत को सोते समय घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आग लगने से उनकी मौत हो गई। सुबह गांव के चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी महिला को धनहा बैजौली प्राइमरी स्कूल के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी करीब दोपहर 12:45 बजे की गई।
पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ पहले भी एक गंभीर मामला दर्ज रह चुका है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।