India

विश्वासघात दिवस: रायपुर में किसान आज मनाएंगे विश्वासघात दिवस, केंद्र पर वादे पूरे नहीं करने और धोखा देने का आरोप

विश्वासघात दिवस: 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्च की आयोजित बैठक में विश्वासघात दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। संयुक्त किसान मोर्चे ने देशभर में किसानों से कहा है वे 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मनाकर केंद्र सरकार तक अपनी नाराजगी पहुॅचायेंगे।

सोमवार को किसान विश्वासघात दिवस मना रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र ने समझौते के बाद लिखित वादों को पूरा नहीं किया। इसलिए किसान आंदोलन से जुड़े संगठन प्रदर्शन कर केंद्र का ध्यान आकृष्ट करेंगे। किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से ज्यादा लंबा आंदोलन चलाया था। विवादित कानूनों की वापसी व सरकार के साथ समझौते के बाद आंदोलन खत्म हुआ था।

छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल के सदस्य तेजराम विद्रोही ने कहा कि केंद्र ने नौ दिसंबर के अपने पत्र में किया कोई वादा पूरा नहीं किया। आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने और मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा देने के वादे पर पिछले दो सप्ताह में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के मुद्दे पर भी सरकार ने कमेटी के गठन की कोई घोषणा नहीं की।

विद्रोही ने कहा कि सोमवार को देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर में किसान कलेक्टोरेट के समीप डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित होंगे और प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में कई किसान संगठन शामिल होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top