India

तहसील दिवस में फरियादी को शिकायत करना पड़ा भारी।

विकास शुक्ला
 बीकापुर_अयोध्या

तहसील प्रशासन ने बंद कराई कंप्यूटर और फोटोस्टेट की दुकान।
==================================

कई वर्षों से तहसील दिवस का कार्य कर रहे संजय कुमार दुबे द्वारा शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बीकापुर के समक्ष अपनी फरियाद करना पड़ा महंगा। शिकायत करने से नाराज होकर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता को मय फोर्स भेज करके बंद करवाई फरियादी संजय कुमार दुबे की फोटो स्टेट एवं कंप्यूटर की दुकान। बीकापुर तहसील परिसर में संजय कुमार दुबे द्वारा काफी अरसे से संचालित की जा रही है फोटोस्टेट एवं कंप्यूटर की दुकान। पीड़ित संजय कुमार दुबे ने बताया हर वर्ष की भांति दुकान का समय पर जमा किए गए पैसे की तहसील प्रशासन की बेरुखी के चलते नहीं मिली रसीद। अन्याय पूर्ण तरीके से जबरिया बंद कराई जा रही है उनकी दुकान। दुकान बंद होने से रोजी रोटी का उत्पन्न हो रहा है संकट। जबकि तहसील प्रशासन द्वारा दुकान का संचालन बताया जा रहा है अवैध।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top