Politics

यूपी चुनाव 2022 : सीएम योगी का सपा पर जमकर हमला- 2012 से 2017 के बीच सरकार चलाने वालों ने गरीबों का अन्न और भूखे का निवाला छीना

यूपी चुनाव 2022 : 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सहारनपुर जनपद की दो विधानसभाओं बेहट और देवबंद के गांव बड़गांव में जनसभाओं को संबोधित किया।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच सरकार चलाने वालों ने गरीबों का अन्न और भूखे का निवाला छीना। अन्नदाता किसानों को कर्जदार बनाया। बेटियों की सुरक्षा के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा किया। विकास के पैसों को भी छीन लिया। आज वही उत्तर प्रदेश है, जिसमें हमने सुशासन दिया। बहन-बेटियों से लेकर सभी को सुरक्षा दी, विकास कराया। हम विकास कार्यों से युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा माफिया पर कार्रवाई करने के लिए भी दम चाहिए। पूर्व की सरकारों में दम नहीं था। आज दंगा कराने वाले और बहन-बेटियों की तरफ गलत निगाह से देखने वाले जानते हैं कि उनका क्या अंजाम होगा।

Most Popular