लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी की घटना के बाद कांग्रेस ने वाराणसी मे रविवार को पहली रैली की। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने जनसभा संबोधित कर हुंकार भी भरी। भाषण की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल की बात करने आई हूं। वाराणसी पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रियंका गांधी मां कूष्मांडा के दरबार में पहुंची थीं।
उत्तर प्रदेश में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में रविवार को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान किसान न्याय रैली को संबोधित किया। भाषण से पहले मंच से शुरुआत मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के उद्घोष लगाए गए और कुरान की आयतें भी पढ़ी गईं।
लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वो लगातार गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को जारी रखते हुए सोमवार को उन्होंने मौन व्रत के माध्यम से विरोध करने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मौन व्रत रखेंगी। इसके मद्देनजर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय पहुंचने को कहा गया है।