Education

यूपी: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों का रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, उनकी माँग- सुधार कर फिर से जारी किया जाए रिजल्ट

जौनपुर: जौनपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के धरने ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। सोमवार को पूरी रात प्रदर्शनकारियों पूर्वांचलय विश्वविद्यालय के गेट पर सोकर गुजारी। वहीं, सुबह होते ही फिर धरने पर बैठ गए हैं।  छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम में काफी खामियां हैं, जिसे सुधार कर फिर से रिजल्ट जारी किया जाए।

सोमवार सुबह- सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ धरना दोपहर ढाई बजे तक चला था। कुलसचिव महेंद्र कुमार का कहना है कि छात्रों को आश्वासन दिया गया था, वे मान भी गए। लेकिन, वे दोपहर बाद फिर धरने पर बैठ गए। अभी भी धरने पर बैठे हैं l

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय से जो रिजल्ट जारी किया गया है, उसमें तमाम खामियां हैं। छात्रों का आरोप है कि मूल्यांकन व कोडिंग-डिकोडिंग में काफी गड़बड़ी की गई है। जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं।

जिसमें छात्रों ने फिर से मूल्यांकन कराने के साथ ही प्रयोगात्मक अंक में सुधार करने की मांग की। जिन विषयों की परीक्षा नहीं कराई गई, उसमें छात्र को जिस विषय में अधिकतम अंक हों, उसके आधार पर अंक दें। बीएससी कृषि तृतीय वर्ष के छात्रों के रिजल्ट में फिर से सुधार कर घोषित किया जाए। मूल्यांकन नियमावली को लेकर छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

छात्रों ने कहा कि इस बार कोडिंग-डिकोडिंग व्यवस्था में खेल हुआ है। धरने पर बैठने वाले छात्रों में सचिन शर्मा, सरवन कनौजिया, अमन यादव विकास, अमित यादव, सुप्रिया सिंह, पारूल श्रीवास्तव, नेहा सिंह, खुशबू शुक्ला, रोहित सिंह, दीपक पांडे, प्रेम राज मौर्य आदि मौजूद रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top