National

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक शेफ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि ये शख्स दिल्ली के पांच सितारा होटल में शेफ है। आरोपी से 90 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे भी बरामद किए गए हैं। दरअसल दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के चलते राजधानी में पटाखे बेचने और फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया रखा है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है।

सेंट्रल दिल्ली जिला पुलिस की जामा मस्जिद थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अजीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद अजीज एक नामी पांच सितारा होटल बतौर शेफ काम करता है। अजीम को अवैध पटाखे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने अजीम के पास से तकरीबन 90 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे को जब्त किया है। आरोपी मोहम्मद अजीम उत्तर प्रदेश के बहराइच इलाके का रहने वाला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top