India

महाराष्ट्र: मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब के लिए ईडी ने आज अनिल देशमुख के बेटे को किया तलब

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जो कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किये गए हैं, उन्हें ईडी ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। ईडी ने गुरुवार को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। देशमुख का स्वास्थ्य स्थिर है। इस बीच ईडी ने देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को शुक्रवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। उनसे मनी लॉड्रिंग मामले से जुड़े सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।

पूर्व मंत्री ईडी द्वारा कई समन भेजने के बाद भी जांच एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन समन को खारिज करने से इनकार कर दिया था, तब देशमुख को सोमवार को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा था। इस दौरान करीब 12 घंटे तक सवाल-जवाब करने के बाद ईडी ने देशमुख को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को एक विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर सौंप दिया गया था।

देशमुख इस समय ईडी की हिरासत में हैें। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 71 वर्षीय राकांपा नेता देशमुख को गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर से दक्षिण मुंबई स्थित जेजे अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक उनका परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें फिर ईडी के दफ्तर ले जाया गया। देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों के बाद ईडी ने केस दर्ज किया था।
ईडी ने कोर्ट से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में सीधे शामिल हैं। उन्हें इस अपराध से सीधा लाभ हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top