मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करने आ रहे है, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान योगीराज के दर्शन भी करेंगे। मुख्यमंत्री अब बुधवार दोपहर 1:20 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इस बार मुख्यमंत्री तीन घंटे 15 मिनट कन्हैया की नगरी में बिताएंगे।
10 नवंबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। वह यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित होने जा रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। सोमवार को जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 1:30-2:00 बजे तक टीएफसी पर संतों के साथ भोज करेंगे।
जाने मुख्यमंत्री का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
दोपहर 1:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पर आगमन
दोपहर 1:30 बजे टीएफसी पर आगमन
दोपहर 2:10 बजे ब्रजरज उत्सव आगमन
दोपहर 3:40 बजे तक ब्रजरज उत्सव से प्रस्थान
दोपहर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन
शाम 4:15 बजे जन्मस्थान पर दर्शन उपरांत प्रस्थान
शाम 4:35 बजे पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान