यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में शुक्रवार को होने वाली भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने सड़क मार्ग से जाते समय जौनपुर में लाइन बाजार तिराहे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में समान रूप से सबका विकास किया जा रहा है। भाजपा आगामी चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्डा मुक्त होंगी। इसके लिए 15 दिन का समय बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में खाद की कोई किल्लत नहीं हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम का भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया।
डिप्टी सीएम के अलावा सड़क मार्ग से भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय भी वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। भाजपा की यह बैठक मिशन यूपी 2022 को लेकर आयोजित की गई है।
