देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11,850 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में इस दौरान 12,403 लोग ठीक हुए हैं. इसके बाद देश में कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,38,36,483 हो गई है. वहीं देश में अब 1,36,308 एक्टिव मामले ही बचे हैं. यह पिछले 274 दिनों में सबसे कम हैं. इसके साथ देश में सक्रिय मामले कुल मामलों का एक फीसद से भी कम बचे हैं. देश में अब 0.40 फीसद मामले बचे हैं.
दूसरी ओर दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.94 फीसद हो गई है और पिछले 40 दिनों से यह 2 फीसद से कम बनी हुई है. इसके साथ ही देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.05 फीसद है, जो कि पिछले 50 दिनों से 2 फीसद से नीचे है. देश में बीते 24 घंटे के दौरान 58,42,530 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के दौरान अब तक 111.40 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है.