International

फ्रांस से ब्रिटेन जा रहे लोगों की नाव इंग्लिश चैनल पार करते समय पलट गई, हुआ बड़ा हादसा

एक दुखद घटना में बेहतर जीवन तथा संघर्ष और गरीबी से निजात मिलने की आस में फ्रांस से ब्रिटेन जा रहे लोगों की नाव बुधवार को इंग्लिश चैनल पार करते समय पलट गई। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड दारमैनिन ने इसे प्रवासियों के खतरनाक पलायन से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि नाव पर 34 लोग सवार थे। कहा कि अधिकारियों को 31 शव मिले, जिनमें पांच महिलाएं और एक लड़की शामिल है। दो लोगों को बचा लिया गया हैं। एक व्यक्ति अब भी लापता है। यात्री किस देश से हैं, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top