आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो चुका है। सीएम योगी सगड़ी और लालगंज विधानसभा में जनसभा को संबोधित किये। साथ ही साथ जिले को 69 परियोजनओं की सौगात दिये। सबसे पहले सगड़ी तहसील के समुंद्रपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित किये।
तय समय की देरी से 12:50 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरा। यहां मौजूद अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान उनके द्वारा सगड़ी तहसील क्षेत्र की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद वह लालगंज तहसील के मई खरगपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां उनके द्वारा 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। उनकी जनसभा को लेकर हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं वंदना सिंह और अरविंद जायसवाल ने समर्थकों संग पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। टिकट की चाह रखने वाले लोग अपने समर्थकों के हुजूम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।
