Uttar Pradesh

झांसी: हिस्ट्रीशीटर बदमाश रह चुके पति ने पत्नी से विवाद के बाद आग लगाकर दी जान

झांसी: झांसी के थाना प्रेमनगर के नगरा इलाके के प्रतापपुरा मोहल्ला से एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे पत्नी से विवाद के बाद आग लगाकर पति ने आग लगाकर अपनी जान दे दी l थाना प्रेमनगर के नगरा इलाके के प्रतापपुरा मोहल्ला निवासी मनोज शर्मा (45) उर्फ चपटा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मनोज प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है।

मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मनोज घर में अकेला था। उसी दौरान कमरा बंद करके उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। अंदर से धुआं उठता देख उसके बेटे सूरज ने शोर मचाया। थोड़ी देर में पड़ोसी भी आ गए। जब तक दरवाजा तोड़ा गया, मनोज काफी झुलस चुका था।

इसके बाद उसे तुरंत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक, मनोज ने करीब 15 साल पहले खुशीपुरा निवासी ममता से प्रेम विवाह किया था। ममता के पहले पति की मौत हो चुकी थी। मनोज के ममता से दो बच्चे हैं। ममता के रहन-सहन तरीका मनोज को पसंद नहीं था। इसको लेकर उनमें झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। कुछ दिनों पहले ममता ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। मनोज भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top