वायु प्रदूषण: दिल्ली राजधानी में प्रदूषण का स्तर खराब होने पर स्कूलों की सभी कक्षाओं को बंद कर दिया गया था। दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया था। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली रूप से सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता बहुत खराब से खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली(सफर) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया है।
इससे पहले शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 281 रहा। इससे एक दिन पहले यह 314 दर्ज किया गया था। इसके अलावा फरीदाबाद का एक्यूआई 221, गाजियाबाद का 264, ग्रेटर नोएडा का 192, गुरुग्राम का 268 व नोएडा का एक्यूआई 218 रिकॉर्ड किया गया था।
अगले दो से तीन दिनों तक रात में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब व दिन में खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसका प्रमुख कारण रात में पारा गिरने और दिन में धूप खिलने को माना जा रहा है।