Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: भाजपा में शामिल हुए राजभर समाज के नेता, योगी के मंत्री बोले- अपना नाम असलम राजभर कर लें ओम प्रकाश राजभर

चुनाव 2022:  चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। एक पार्टी के नेता का दूसरी पार्टी की सदस्यता लेने का भी दौर शुरू हैं इसी क्रम मे राजभर समाज के नेताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।

इस मौके पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश को अपना नाम बदलकर असलम राजभर कर लेना चाहिए।

राजभर समाज भाजपा के साथ है और 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए कटिबद्घ है। इस मौके पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में राजभर समाज के बड़े नेता कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक जहूराबाद समाजवादी पार्टी, मदन राजभर भारतीय संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष मऊ,  मोनू राजभर जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान भारद्वाज महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भारतीय सुहेलदेव समाज सेना के अध्यक्ष बब्बन राजभर लखनऊ, प्रकाश राजभर आजमगढ़, राजकुमार गुप्ता आजमगढ़, अविनाश वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, मालनी द्विवेदी समाजवादी पार्टी लखनऊ के सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा एक ऐसा परिवार है जहां कोई भी अपनी मेहनत से अपना मुकाम बना सकता है लेकिन दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं है। वहां पार्टी का मुखिया ही परिवार का सदस्य बन सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top