India

आईआईटी खड़गपुर: आईआईटी खड़गपुर के 1600 छात्रों को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों से नौकरी का मिला प्रस्ताव

खुशखबरी: आईआईटी खड़गपुर से कई छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी का प्रस्ताव मिला है। 1600 युवाओं को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों से नौकरी का प्रस्ताव मिला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बयान जारी कर कहा, आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को 2.4 करोड़ रुपये सालाना का सैलरी पैकेज मिला है। दो करोड़ पैकेज के क्लब में एक और छात्र शामिल है। इसके साथ ही 20 से अधिक छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर ने कहा कि इस साल उसने आईआईटी के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं। बयान के मुताबिक, आईआईटी प्लेसमेंट 2021 में खड़गपुर ने देश के बाकी सभी आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है। महज 10 दिन के प्लेसमेंट सीजन में 22 से अधिक छात्रों को 9 लाख रुपये से 2.4 करोड़ रुपये के बीच का ऑफर मिला। इनमें से 10 से अधिक ऑफर घरेलू कंपनियों द्वारा है।

मौजूदा कोरोना महामारी की स्थिति के बावजूद, आईआईटी-खड़गपुर में बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) आए, जो भारत के अन्य सभी शीर्ष उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सबसे अधिक संख्या है। आईआईटी खड़गपुर के 35 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी का प्रस्ताव मिला है।इस साल 1,600 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं।

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
आईआईटी खड़गपुर में भर्ती करने वाली मुख्य कंपनियों में क्वालकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, उबर, इंटेल, अमेरिकन एक्सप्रेस, हनीवेल, सैमसंग, आईबीएम आदि शामिल हैं। प्लेसमेंट सत्र तीन दिनों तक (शुक्रवार तक) चला। सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, फाइनेंस समेत सभी क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top