India

केरल: अंडे-मांस की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध , एक बार फिर मंडरा रहा बर्ड फ्लू का खतरा, मारी जाएंगी 25000 मुर्गियां

केरल: केरल के कोट्टायम जिले में बुधवार को करीब 25 हजार मुगिर्यों व बत्तखों को मार दिया जाएगा। क्योंकि एक बार फिर से बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। यहां के वेचुर, अयमानम और कल्लारा में बर्ड फ्लू के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजा गया है। अचानक से नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण रोकने के लिए बत्तखों और मुर्गियों को मारना शुरू किया जाएगा।

राज्य में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कइ तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। यहां बत्तखी, मुर्गी, बटेर समेत घरेलू पक्षियों के अंडे व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

केरल के अलप्पुझा जिले में पिछले सप्ताह ही अलर्ट जारी किया गया था। यहां के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ठाकाझी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 में करीब 12,000 बत्तखों को मार दिया गया था। यहां पर अभी तक 140 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 26 सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top