India

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में एक बार फिर से भारी विस्फोट करने की साजिश, आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने पुलवामा में एक बार फिर से भारी विस्फोट करने की साजिश की पर सचेत सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया। वानपोरा इलाके में पांच किलो विसफोटक बरामद किया गया है। पूरे इलाके में सर्च जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस, सीआरपीएफ की 183 बटालियन और सेना की 50 आरआर ने पुख्ता सूचना के आधार पर वानपोरा में सर्च अभियान चलाया तो एक कंटेनर में पांच किलो आईईडी पाया गया।

जानकारी के अनुसार आईईडी को एक बर्तन में प्लांट किया गया था। बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को निष्क्रिय किया। और उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के जांच जारी है और सुरक्षाबलों ने कुछ लोगों को भी शक के आधार पर उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षाबलों को वानपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलवामा पुलिस, 50-आरआर और सीआरपीएफ(183 बटालियन) ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आईईडी बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया। इससे पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों की नापाक साजिश में देश के 43 जवान शहीद हो गये थे। उस धमाके ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top