पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लहर चल रही है। कोलकाता नगर निगम की 144 सीटों में टीएमसी ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा को बड़ा झटका लगा है और उसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर ही जीत मिल सकी है।
पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम का चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार को नया मेयर भी चुन लिया गया है। टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। फिरहाद हाकिम वार्ड संख्या 82 से चुनाव जीते थे। नए मेयर की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अच्छा काम किया। कोलकाता नगरनिगम रिपोर्ट कार्ड की हर छह महीने बाद समीक्षा की जाएगी। अगर कोई काम नहीं कर रहा है, तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।