महाराष्ट्र: कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के लिए नई समस्या बनकर तैयार हो रहा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को ही ओमिक्रॉन के 23 नए मामले सामने आए थे। यही हाल अन्य राज्यों का भी है। अभी तक 16 राज्यों में यह संक्रमण तेजी से फैल चुका है। देश में अब कुल संक्रमित 341 हो गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित तमिलनाडु में सामने आए। यहां 33 नए मामलों की पुष्टि हुई।
महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण ने राज्य में हालात चिंताजनक बना दिए हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच नए साल और क्रिसमस के जश्न का रंग फीका पड़ सकता है। ऐसे में राज्य सरकार आज नए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर से क्रिसमस और नए साल पर होने वाले जश्न पर रोक के साथ ही कई अन्य तरह की पाबंदियों का सामना भी जनता को करना पड़े।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 2022 के मध्य तक दुनिया के सभी देशों में 70 वैक्सीन की उपलब्धता होगी। इसके लिए सभी देश वैक्सीन सप्लाई को बढ़ाने के लिए कोवैक्स के साथ तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि 89 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैल चुका है और सामुदायिक प्रसारण वाले क्षेत्रों में मामलों की संख्या 1.5 से 3 दिनों में दोगुनी हो रही है।
