Uttar Pradesh

मेरठ: दो जनवरी दो प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे पीएम मोदी, करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनेगा खेल विवि, तैयारियां शुरू

मेरठ: 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विवि का नाम मेजर ध्यानचंद विवि रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2021 को मेरठ में खेल विवि पर मुहर लगाई थी।

दो जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी मेजर ध्यानचंद के नाम पर बन रहे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव मेरठ में सरधना के सलावा में रखेंगे। करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय दो साल में तैयार हो जाएगा।

कमिश्नर ने मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। कार्यक्रम में भव्य मंच बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पास ही तीन हेलिपैड और एक वैकल्पिक हेलिपैड बनेगा। कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी, उपाध्यक्ष एमडीए मृदुल चौधरी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।

ये होगा विवि में
– प्रशासनिक भवन, शैक्षिक कक्षाएं, छात्रावास, मैस, आवासीय परिसर, लाईब्रेरी, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
– 35000 दर्शकदीर्घा के साथ स्टेडियम
– 5000 दर्शकों की क्षमता का बहुउद्देशीय हॉल व ऑडिटोरियम
– 06 सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट, फुटबॉल मैदान, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, ओलम्पिक साइज तरणताल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट
– विश्वविद्यालय हेतु आरक्षित भूमि 36.9813 हेक्टेयर
– प्रथम वर्ष में विभिन्न खेलों में 360 (पुरुष-180 व महिला-180) छात्र-खिलाड़ियों का होगा प्रवेश
– विवि द्वारा खेल में त्रिवर्षीय बैचलर इन स्पोर्टस की डिग्री प्रदान की जाएगी। अन्य विवि में चल रहे कोर्स फिजियोलॉजी, न्यूट्रीशियन स्पोर्टस-होम साइंस, मॉस कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, स्पोर्ट्स इवेंट मेडिकल स्पोटर्स का भी संचालन

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top