यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों की रैलियां जोरों- शोरों पर है l सभी पार्टियां अपने किये गए कामों को जनता को बता रही है कुछ नये वादे कर रही है, इसी क्रम मे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में आएंगी।
वह सिरसागंज के श्री गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान परिसर में महिलाओं से संवाद करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 28 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में प्रियंका गांधी के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम 28 दिसंबर को सिरसागंज के श्री गिरधारी इंटर कॉलेज प्रांगण में होगा। महिला संवाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सूचना दी गई है। इसके हिसाब से तैयारी प्रारंभ कर दी है।
शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी से कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शिक्षिकाएं भी आएं, इसके लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। 28 दिसंबर को सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं वह बालिकाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया।