Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम: नव वर्ष पर काशी विश्वनाथ धाम में गूंजी 1001 शंखों की ध्वनि, शिवभक्तों ने हर-हर, बम-बम का किया उद्घोष, बना विश्व रिकॉर्ड

अद्भुत पल: 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से ही दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के तहत हर रोज वाराणसी में कोई न कोई आयोजन हो रहा है। ये कार्यक्रम 14 जनवरी तक चलेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में नव वर्ष के पहले ही दिन एक नया कीर्तिमान बन गया। काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार 1001 शंखों की ध्वनि गूंजी।

वाराणसी और काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में वादकों ने एक साथ शंखनाद किया। इसके साथ ही सामूहिक शंखनाद का विश्व रिकॉर्ड कायम हो गया। इससे पहले कभी भी इतनी संख्या में एक बार शंखनाद नहीं हुआ था।

धाम के लोकार्पण पर मास पर्यंत चलने वाले कार्यक्रमों के तहत संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूपी समेत कई राज्यों के लोगों ने हिस्सेदारी की। सामूहिक शंखनाद में कई स्थानीय कलाकार भी रहे। शंख वादकों में महिला और पुरुष दोनों रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्वलन से किया

शंख वादन के प्रतिभागियों को मानदेय के रूप में एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में वादकों ने जब शंखनाद किया तो अद्भुत नजारा बन गया। नए साल के पहले दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है। शंखनाद के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद शिवभक्तों ने हर-हर, बम-बम का उद्घोष किया। इस खास मौके पर धाम की निराली शोभा को देखकर हर मन हर्षित हो उठा। एक जनवरी को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा  झांकी दर्शन के इंतजाम किए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top