Maharajganj

महराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश किया व्यक्त

महराजगंज 6 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया तथा कांग्रेस व पंजाब सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाज़ी की। मशाल जुलूस नगर तिराहे से होकर प्रमुख मार्गों पर निकला तथा सक्सेना तिराहे पर समाप्त हुआ।इस मशाल जुलूस में सदर विधायक जयमंगल भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुचे ।उन्होंने कहा कि  पंजाब की चन्नी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

हुसैनीवाला के पास सड़क जाम में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी का  काफिला फंस जाने के बाद मोदी बुधवार को चुनावी राज्य में एक रैली को संबोधित किए बिना लौट आए।
विधायक  ने कहा, अगर  पंजाब को सुरक्षित रखना है और यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, तो राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।क्योकि पंजाब की कॉन्ग्रेस सरकार स्वयम साजिशकर्ता है इस लिए पंजाब सरकार की जांच एजेंसियों पर भी  हमें भरोसा नही है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने इस अवसर पर कहाकि पीएम की अगवानी के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। ये जांच का सवाल है कि आखिर पीएम मोदी किस रास्ते से कहां जा रहे हैं और कितने बजे वहां से गुजरेंगे, ये बात किसने लीक की। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहाकि जो सरकार देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने में लापरवाह हो वह अपने राज्य की जनता की सुरक्षा कैसे कर सकता है। पंजाब की कांग्रेस सरकार को ततकाल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए तथा केंद्रीय जांच एजेंसी से इस पूरे घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहाकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध गंभीर मामला है। हम अपने प्रधानमंत्री के लिए अपना खून दे देंगे। उन्होंने कहाकि आज प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा करने में कांग्रेस नाकाम रही इससे यह प्रतीत होता है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार मोदी जी की  लोकप्रियता को बर्दाश्त नही कर पा रही है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top