अलीगढ़: अलीगढ़ के दंपती सत्यप्रकाश शर्मा व रुक्मिणी देवी ने चार क्विंटल का ताला बनाया है, जिसे श्रीराम मंदिर, अयोध्या को भेंट करेंगे। इस ताले की लंबाई 10 फुट है, जबकि चौड़ाई साढ़े चार फुट है। इस दंपती का इरादा इससे बड़ा यानी छह क्विंटल का ताला बनाने का है।
उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए अगर शासन-प्रशासन से मदद मिल जाए तो वह अपने सपने का ताला बना सकते हैं। इस विशालकाय ताले से देश का नाम पूरी दुनिया में होगा। सत्यप्रकाश ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।
महानगर के गली नंबर-5, ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वयं व उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ताला कारीगर हैं। इससे पहले उन्होंने 350 किलो का ताला बनाया था। उन्होंने कहा कि अब 15 फुट लंबा और 8 फुट चौड़ा ताला बनाना चाहते हैं, जिसमें 6-7 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।