दिल्ली की हवा में सुधार : बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही थी l बीते कुछ दिनों से दिल्ली में बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की बयार को बदल डाला है।
कल भी देर रात शुरू हुई बारिश दिल्ली-एनसीआर में अब तक जारी है। साथ में हवा भी चल ही है। इसी कारण एक्यूआई खराब से हल्की श्रेणी में आ गया है। आज सवेरे एक्यूआई 132 दर्ज किया गया।
वैसे बीते दो महीने में दिल्ली की हवा सबसे साफ दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से शनिवार को साल का पहला सबसे साफ हवा वाला दिन दर्ज किया जा सकता है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक बारिश के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है। वहीं, शनिवार को बारिश और तेज हवाएं हवा से गुणवत्ता संतोषजनक या अच्छी श्रेणी में पहुंच सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान और हवा की गति में गिरावट प्रदूषकों को बनने में मदद मिलेगी।