India

जिंदा लौटा पाया’: पीएम के बयान पर कांग्रेस नेता का तंज, वेजर्मन के तानाशाह एडोल्फ हिटलर और नरेंद्र मोदी में कोई अंतर नहीं, सिद्धू ने भी की टिप्पणी

‘मैं जिंदा लौटा पाया’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उनके बयान “मैं जिंदा लौट पाया” पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब से जिंदा लौटे गए, लेकिन 700 से अधिक किसानों को जिंदा घर नहीं लौटने दिया।

उन्होंने आगे कहा कि जर्मन के तानाशाह एडोल्फ हिटलर और नरेंद्र मोदी में कोई अंतर नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह बयान तब सामने आया है जब कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया था कि भाजपा सरकार के तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे 700 से ज्यादा जिंदा किसान घर नहीं लौट पाए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर कहा कि पहले हिंदू खतरे में था, लेकिन अब पीएम खुद ही खतरे में हैं। प्रधानमंत्री खतरे में नहीं केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में है।

दिग्विजय सिंह ने पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पीएम मोदी पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था कि केवल 15 मिनट के इंतजार से पीएम परेशान हो गए। जबकि, किसानों ने एक साल तक कृषि कानूनों का विरोध किया। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भाजपा नेताओं व पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें पंजाब और पंजाबियों के गौरव को बदनाम करना बंद कर देना चाहिए। आगे कहा कि भाजपा को पीएम की सुरक्षा का राजनीतिकरण करना बंद कर देना चाहिए। एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे, तो गंदी राजनीति अपने आप बंद हो जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top