पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार शाम पांच उम्मीदवारों की नौवीं लिस्ट जारी कर दी।
पार्टी ने जालंधर नॉर्थ से दिनेश ढल्ल, समराला से जगतार सिंह, साहनेवाल से हरदीप सिंह मुंडियां, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बठिंडा ग्रामीण से अमित कोटफत्ता को उम्मीदवार बनाया है। अभी तक पार्टी 109 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आठवीं सूची में रमन अरोड़ा को जालंधर (सेंट्रल) से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके साथ ही आप ने जालंधर के 9 में से 8 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।
आप ने गुरु हर सहाय से फौजा सिंह सारारी और अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से दीप कंबोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अपनी इस ताजा सूची के साथ आप की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 117 में से 104 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।
यहाँ 👇देखें लिस्ट…

जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी जालंधर की आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इन आठ सीटों में से सबसे ज्यादा संशय सेंट्रल हलके की टिकट को लेकर था, जो शुक्रवार को इस हलके से रमन अरोड़ा का नाम घोषित होने के बाद खत्म हो गया। इस हलके में टिकट किसे मिलेगी, यह संशय तो खत्म हो गया लेकिन इस हलके से आप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।