नाइजीरिया: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरियाई राज्य जम्फारा के एक गांव से बड़े नरसंहार की खबरें आई हैं जिनमें सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। खबरों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी नाइजीरियाई राज्य जम्फारा के गांवों में कुछ हथियारबंद डकैतों ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं, इस हमले में अनुमानित 200 या अधिक लोग मारे गए हैं।
सोमवार को नाइजीरिया सेना ने जम्फारा राज्य के गुसामी जंगल और पश्चिमी त्समरे गाँव में डकैतों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। जिसमें उनके दो मुख्य लीडरों सहित 100 से अधिक डकैतों की मौत हो गई थी। वहीं इन गावों पर हुए हमलों से डकैतों ने अपना बदला लिया है। हमलावरों ने सोमवार को अपने ठिकानों पर हुए सैन्य हवाई हमलों का घातक प्रतिशोध लिया है। नरसंहार में मारे गए को दफनाने में सेना ने सामूहिक रूप से लोगों की मदद की। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि हमले में 58 लोगों की मौत हुई है।
हमले के दौरान अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खोने वाले एक निवासी उमरारू मकेरी ने कहा कि मारे गए लगभग 154 लोगों को दफनाया गया है। निवासियों ने कहा कि कुल मरने वालों की संख्या कम से कम 200 थी।