गोवा विधानसभा चुनाव 2022: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव मे गोवा की 40 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। एक पार्टी के नेता का दूसरी पार्टी मे आयाराम- गयाराम का खेल जारी हैं l
इसी क्रम मे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को गोवा में अच्छी खबर मिली है। यहां की प्रियोल विधानसभा विधानसभा से निर्दलीय विधायक और राज्य के कला-संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए मैंने आज मंत्री पद और निर्दलीय विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
तटीय राज्य में 14 फरवरी को एक चरण में ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं, मतगणना और परिणामों की घोषणा 10 मार्च को की जाएगी। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है। इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भी यहां चुनाव लड़ने का फैसला किया है।