Politics

यूपी चुनाव 2022: रालोद पांच हजार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर तेज करेगे चुनाव प्रचार, पांच-पांच कार्यकर्ता गांवों में 100 व्हॉट्सएप ग्रुप तैयार करेंगे

यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग भी ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था पर बात कर रहा है। कोरोना को देखते हुए पांचों चुनावी राज्यों में रोड शो, पदयात्रा, साइकल या वाहन रैली पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा।

इसी क्रम मे मेरठ पश्चिमी यूपी में किसानों के बीच जनाधार रखने वाला रालोद अब विधानसभा सीटवार पांच हजार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर चुनाव प्रचार तेज करेगा। मेरठ जिले के हर गांव में 100 व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर वर्चुअल चुनावी जंग लड़ी जाएगी।

रालोद के पास प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर तो आईटी सेल है  लेकिन जिला स्तर पर सेल का गठन नहीं किया गया है। मेरठ जनपद में भी आईटी सेल का गठन करके कार्यालय तक नहीं बनाया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और जिला प्रवक्ता कमलजीत गुर्जर का कहना है कि अब पांच हजार व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर वर्चुअल प्रचार किया जाएगा। एक गांव में 100 ग्रुप बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है।

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक की। विधानसभा सीटवार 100 नेताओं को अपने नीचे सेक्टर बनाते हुए 5-5 आईटी एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए। ये पांच-पांच कार्यकर्ता गांवों में 100 व्हॉट्सएप ग्रुप तैयार करेंगे और राष्ट्रीय स्तर से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों, वीडियो और जानकारी को वोटरों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top