Health

देश में कोरोना का कहर: बीते 24 घंटे में 2.71 लाख से अधिक मामले आए सामने, 314 लोगों ने गवाई जान, देश में सक्रिय मरीज 15 लाख के पार

कोरोना का कहर: कोरोना वायरस ने देशभर में एक बार फिर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।  नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कभी तेजी तो कभी कमी देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 2,369 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 314 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं देश में सक्रिय मामले 15 लाख (15,50,377) को पार कर गए हैं। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.59 फीसदी है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 156.76 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण दर 16.28 फीसदी हो गई है। अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top