125वीं जयंती: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समाज में उनके योगदान के लिए दिया गया।
कोलकाता की एल्गिन रोड स्थित आवास पर हुए इस कार्यक्रम में जापान के काउंसल जनरल नाकामुरा युताका ने शिंजो आबे की जगह इस पुरस्कार को प्राप्त किया।
भारत में जापानी राजदूत सतोशी सुजुकी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे और नेताजी रिसर्च ब्यूरो के निदेशक सुगाता बोस ने शिंजो आबे को नेताजी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया।