कोरोना अपडेट: कोरोना वायरस ने देशभर में एक बार फिर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है।
देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है जो कि चिंताजनक है। वहीं तीसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या भी 50 लाख को पार कर गई है। बता दें भारत संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में अभी कुल 7.3 करोड़ मामले हैं।
देश में आज कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में 2.85 लाख से अधिक मरीज(2,85,914) संक्रमित हुए हैं। कल की तुलना में आज 30 हजार मामले अधिक आए हैं। बता दें कि मंगलवार को 2.55 लाख संक्रमित सामने आए थे। इस दौरान 665 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2.99 लाख मरीज स्वस्थ भी हुए।
सक्रिय मामले: 22,23,018
पॉजिटिविटी रेट: 16.16%
वैक्सीनेशन कवरेज: 1,63,58,44,536