मंजूरी: देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए लगातार शोध जारी है। इसी क्रम में वैज्ञानिक ने जो अपने अध्ययन में बताया है वह बेहद चौंकाने वाला है।
दरअसल, आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्तियों में महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है जो न केवल इस स्ट्रेन को बेअसर कर सकती है, बल्कि सबसे प्रचलित डेल्टा वैरिएंट सहित अन्य को भी बेअसर कर सकती है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन कोरोना वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से बाजार में उतारने की मंजूरी मिल गई है।
देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है जो कि चिंताजनक है। वहीं तीसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या भी 50 लाख को पार कर गई है। बता दें भारत संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में अभी कुल 7.3 करोड़ मामले हैं।