Politics

यूपी चुनाव 2022 : आज मायावती गाजियाबाद में चुनावी जनसभा को करेंगी संबोधित, गिनाएंगी बसपा के कामों को

यूपी चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आचार संहिता उल्लंघन के भय से दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा। इसी के तहत मेरठ मंडल की सभी विधानसभा सीटों को साधने के इरादे से बसपा सुप्रीमो मायावती बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

मंडल के सभी उम्मीदवारों ने इसके लिए अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। आगरा में जनसभा से आगाज कर मायावती ने अब एनसीआर पर फोकस किया है। इसी कड़ी में गाजियाबाद में जनसभा आयोजित की जा रही है। मायावती वहां बसपा के कामों को गिनाएंगी। चाहे गौतमबुद्ध नगर को नया जिला बनाने की बात हो या महात्मा गौतमबुद्ध विवि का गठन, इसे जनता के सामने रखा जाएगा।

मायावती की योजना है कि पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच के गठन का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाए। कार्यकर्ताओं को संदेश भी भेजा है कि पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट के एक बेंच की पुरानी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। मेरठ मंडल के जिले गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर के लोगों को लगभग 720 किमी, बुलंदशहर के लोगों कोे लगभग 700 और मेरठ के लोगों को करीब 765 किमी की दूरी पारकर इलाहाबाद जाना पड़ता है। यहां के लोगों की उपेक्षा और तिरस्कार क्यों किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top