India

जम्मू-कश्मीर: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- दो वर्ष में आतंकवाद पर लगाम लगाने में काफी हद तक मिली सफलता

गृहमंत्री बोले: दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा इंतजामों को सराहनीय करार देने के साथ ही सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठ को पूरी तरह से रोकते हुए आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किया जाए। इसके लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने की जरूरत है, जिसे सुरक्षा बल आपसी समन्वय से अंजाम दें।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे समेत विभिन्न सुरक्षा बलों के आला अफसरों की मौजूदगी में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्ष में आतंकवाद पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता मिली है।

इस दौरान आतंकी घटनाओं की संख्या भी करीब आधी रह गई है। इस दौरान बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2018 के दौरान 417 आतंकी वारदातें हुईं थीं, जो वर्ष 2021 में घटकर 229 रह गईं। वर्ष 2018 में सुरक्षा बलों के 91 जवान शहीद हुए थे। वर्ष 2021 में 42 जवान शहीद हुए हैं।

दिल्ली में बैठक के बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास गतिविधियों की प्रगति पर भी चर्चा हुई है। बैठक को फलदायी बताते हुए एलजी ने कहा कि विकास की वर्तमान स्थिति से गृह मंत्री को अवगत करवाया गया है। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू करने संबंधी सवाल पर एलजी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से यात्रा नहीं हो पाई है। इसे लेकर केंद्र के परामर्श से हालात की समीक्षा करते हुए जल्द फैसला लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top