Politics

यूपी चुनाव 2022: आज प्रयागराज में होंगे गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के सात चरणों में होने वाले चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, नेताओं के प्रचार प्रसार भी तेज हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जिले के सोरांव विधानसभा में सभा होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद के इलाके में रोड शो करेंगे। साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी रैली, सभा और रोड शो आयोजित है। जिससे पूरे दिन जिले में गहमागहमी का माहौल रहेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में जनता के बीच जाएंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। वह शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगेंगी। उधर, प्रियंका रोड शो को लेकर कार्यकर्ता देर रात तक रणनीति बनाने रहे।

प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कोरांव में जन सभा को संबोधित करेंगे। वह अमेठी के विशेश्वरगंज बाजार से हेलिकॉप्टर से चलकर 4:20 बजे कोरांव पहुंचेंगे। वह 4:25 से 5:15 बजे तक कोरांव में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top