Bollywood

बॉलीवुड: आज शाहिद कपूर का 41वां जन्मदिन, शाहिद के बर्थडे पर पत्नी मीरा ने लिखा खास नोट, फैंस ने भी जमकर किया तारीफ

Birthday: आज शाहिद कपूर का 41वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर शाहिद को हर तरफ से बधाई मिल रही है। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी अच्छे कपल्स में से मानी जाती है। बॉलीवुड में शाहिद के करियर की पहली फिल्म ‘इश्क-विश्क’ थी। फिल्म में उनके साथ अमृता राव और अलिशा भी दिखाई दी थीं। यह फिल्म हिट हुई थी। इसके बाद शाहिद ने विवाह, जब वी मेट, उड़ता पंजाब और कबीर सिंह जैसी हिट फिल्में की हैं।

एक्टर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर शाहिद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए खास संदेश लिखा। फोटो के साथ मीरा ने कैप्शन में लिखा है, जन्मदिन मुबारक हो…भगवान करे आपको जिंदगी में सब कुछ सबसे अच्छा मिले…अच्छे पिता…अच्छे दोस्त…अच्छे पति…बेस्ट सेज…आई लव यू। मीरा की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस ने भी शाहिद के लिए खूब सारा प्यार भेजा है।

शाहिद अगली बार फिल्म जर्सी में दिखाई देंगे। उनकी ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। शाहिद राज एंड डीके वेब सीरीज में राशि खन्ना के साथ भी नजर आएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top