Uttar Pradesh

यूपी: लखनऊ मे पीजीआई और लोहिया संस्थान के बाद, अब केजीएमयू में भी होगा किडनी ट्रांसप्लांट, मरीजों को मिलेगी राहत

लखनऊ : लखनऊ में अभी तक पीजीआई व लोहिया संस्थान में ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा है। लेकिन अब केजीएमयू में भी किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होगा। इससे गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संस्थान को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लाइसेंस जारी कर दिया। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि पहले चरण में गंभीर रोगियों का ट्रांसप्लांट होगा। अप्रैल से संस्थान में प्रत्यारोपण शुरू होने की उम्मीद है।

लखनऊ में अभी तक केवल पीजीआई व लोहिया संस्थान में ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा होने के कारण इन पर मरीजों का लोड अधिक होने से वेटिंग लंबी हो जाती है। चार से छह माह बाद मरीजों का नंबर आता है। ऐसे में गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी सेंटर जाना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को इसके लाइसेंस के लिए आवेदन किया। विभाग ने मानक परखने के बाद लाइसेंस जारी कर दिया। सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि लाइसेंस मिल गया है, अब जल्द ही संस्थान में ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने लगेगी

संस्थान ने पहले चरण में आठ मरीजों का चयन किया है। इसमें मरीज-डोनर की जांच कराने संग प्रत्यारोपण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत ने बताया कि विभाग की ओपीडी में 100 से अधिक गुर्दा रोगी आ रहे हैं। 17 मशीनों का विभाग से संचालन हो रहा है। तीन शिफ्ट में रोजाना 55 से 60 मरीजों की डायलिसिस हो रही है।

केजीएमयू में अप्रैल से किडनी प्रत्यारोपण शुरू होेने की उम्मीद है। नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत, डॉ. लक्ष्य कुमार, डॉ. मेधावी गौतम की टीम ट्रांसप्लांट करेगी। इसमें पीजीआई व लोहिया के विशेषज्ञों की भी मदद ली जा सकती है। डॉ. एसएन शंखवार के मुताबिक, शताब्दी फेज-एक में नेफ्रोलॉजी विभाग है। यहां ट्रांसप्लांट यूनिट की आईसीयू में आठ बेड हैं। प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top