फिरोजाबाद: यूपी चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 तो सपा गठबंधन को 125 सीटें प्राप्त हुई हैं। चुनाव नतीजे के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों पर दिल्ली में मोहर लगेगी।
फिरोजाबाद जिले में आए चुनाव नतीजों में भाजपा दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। जबकि सिरसागंज सीट पर कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने यहां से हरिओम यादव पर दांव खेला था। हरिओम यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हैं।
सिरसागंज विधानसभा सीट पर यह तीसरा चुनाव था। पहले दो चुनाव में यहां की जनता ने हरिओम यादव को विधानसभा में भेजा था। दोनों बार वह सपा से जीते थे। इस सीट पर सपा की लगातार तीसरी जीत है। इस बार जनता ने सपा के युवा नेता सर्वेश यादव को जिताया है। 2017 के चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी l
2012 के चुनाव में हरिओम यादव ने बसपा प्रत्याशी अतुल प्रताप सिंह को चालीस हजार वोट से शिकस्त दी थी, लेकिन 2022 के चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सपा प्रत्याशी सर्वेश यादव ने करीब 8 हजार वोटों से हराया है।