देश में कोरोना अपडेट: भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है। नए मामले भी कम हो रहे हैं, वहीं सक्रिय यानी एक्टिव मामलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस की संख्या में भी और कमी आई है। आज यानी 13 मार्च 2022 को पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,116 मामले सामने आए।
आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.09 प्रतिशत रह गई है। जबकि रिकवरी दर 98.7 फीसदी पर पहुंच चुकी है। जबकि 5,559 लोग इस बीमारी से ठीक हुए।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.41 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 77.9 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 7,61,737 जांच की गई।इस समय केरल में सबसे ज्यादा 10,350 मामले सक्रिय हैं, महाराष्ट्र में 6,725, मिजोरम में 3,352, पश्चिम बंगाल में 1,502, कर्नाटक में 2,661 और उत्तरप्रदेश में 1,401 मामले अभी भी सक्रिय हैं।