राज्यसभा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 15 मार्च को संसद में 9 मार्च 2022 को अनजाने में हुई मिसाइल फायरिंग पर बयान दिया। यह मिसाइल पाकिस्तान के पंजाब में मियां चन्नू इलाके में गिरी थी। गलती से फायर हुई मिसाइल पर पाकिस्तान में हंगामा जारी है। राजनाथ ने कहा कि हम अपने हथियार प्रणालियों की सुरक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस सदन को 9 मार्च 2022 को हुई एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं। यह निरीक्षण के दौरान एक आकस्मिक मिसाइल रिलीज से संबंधित है। मिसाइल यूनिट के नियमित रखरखाव और निरीक्षण के दौरान, शाम लगभग 7 बजे, गलती से एक मिसाइल छूट गई जो कि पाकिस्तान के एक क्षेत्र में जाकर गिरी। राजनाथ सिंह ने कहा कि बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में गिरी थी।
यह घटना खेदजनक है। लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। मैं सदन को सूचित करना चाहता हूं कि सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के लिए आधिकारिक आदेश दिया गया है। इस जांच से दुर्घटना के सही कारण का पता चलेगा। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि इस घटना के मद्देनजर संचालन, रखरखाव और निरीक्षण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए इस 👇लिंक पर जाएं…
